बुधवार, 4 अगस्त 2010

कस्तूरी कुन्डल बसे, म्रग ढ़ूंढ़े बन माहिं

कस्तूरी कुन्डल बसे, म्रग ढ़ूंढ़े बन माहिं ।
ऐसे घट-घट राम है, दुनिया देखे नाहिं ॥

करता था सो क्यों किया, अब कर क्यों पछिताय ।
बोया पेड़ बबूल का, आम कहाँ से खाय ॥

जाति न पूछो साधु की, पूछि लीजिए ज्ञान ।
मोल करो तलवार का, पड़ा रहन दो म्यान ॥

नये धोये क्या हुआ, जो मन मैल न जाय ।
मीन सदा जल में रहै, धोये बास न जाय ॥

मांगण मरण समान है, बिरता बंचै कोई ।
कहै कबीर रघुनाथ सूं, मति रे मंगावे मोहि ॥

मूल ध्यान गुरु रूप है, मूल पूजा गुरु पाँव ।
मूल नाम गुरु वचन है, मूल सत्य सतभाव ॥

जो गुरु ते भ्रम न मिटे, भ्रान्ति न जिसका जाय ।
सो गुरु झूठा जानिये, त्यागत देर न लाय ॥

रविवार, 25 जुलाई 2010

अजब तेरी कारीगरी करतार

अजब तेरी कारीगरी करतार,
महिमा तेरी अगम अपार || टेक ||

पावक पवन नीर औ' वारिधि धरती आकाश बनाने,
चाँद-सूर्य तारांगण सोहै सोहै दिव्य ज्योति अपार,
अजब तेरी कारीगरी करतार ||१||

लख-चौरासी जीव बनाये जंगल और पहाड़,
अंड-पिंड उखमज-अस्थावर चार खागी निर्माण,
अजब तेरी कारीगरी करतार ||२||

सर्व जीव में उत्तम मानव भरा ज्ञान भंडार,
अहंकार अभिमान के कारण चेतत नहीं गंवार,
अजब तेरी कारीगरी करतार ||३||

चेतन जीव अमित रस चोखे जड़ रहे जन्म बिगाड़,
कल्लूराम दास कहै हे प्रभुजी विनती सुनो हमार,
अजब तेरी कारीगरी करतार ||४||

|| इति समाप्त ||

-: दास कल्लूराम :-